{"_id":"57cdbd624f1c1bbe303184c7","slug":"dhuna-to-the-girl-students-tampered-mncle","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ पर छात्राओं ने मनचले को धुना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ पर छात्राओं ने मनचले को धुना
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 06 Sep 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज रोड पर तीन युवकों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर अन्य छात्राएं पहुंच गईं और तीनों युवकों की धुनाई शुरू कर दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया एक आरोपी मौके से भाग गया।
विज्ञापन
सोमवार सुबह करीब 11 बजे नगर के मोहल्ला निवासी छात्रा कॉलेज रोड से होकर जा रही थी। इसी दौरान तीन युवक पहुंच गए और छात्रा पर फब्तियां कसनी शुरू कर दी। विरोध करने पर युवकों की हरकतें बढ़ती गई। इस पर छात्रा ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
शोर सुनकर आसपास मौजूद अन्य छात्राएं भी पहुंच गई। उन्होंने तीनों युवकों को पकड़कर उनकी धुनाई करनी शुरू कर दी। मौके पर हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर कोतवाली आई। वहीं, एक आरोपी मौके से भाग गया। कोतवाली प्रभारी धनंजय मिश्र ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन