फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   DGM BSNL arrested taking bribe

रिश्वत लेते बीएसएनएल के डीजीएम गिरफ्तार

Mon, 19 Dec 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 19 Dec 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
DGM BSNL arrested taking bribe
BSNL

विज्ञापन

एक ठेकेदार से भुगतान कराने के नाम पर दस हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में सीबीआई एंटी करप्शन टीम ने बीएसएनएल के डीजीएम आरएस वर्मा को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। सीबीआई टीम को बीएसएनएल कर्मियों ने बंधक भी बना लिया, जिसके बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। हरकत में      आई पुलिस ने बंधक बनी टीम को मुक्त कराया।

सीबीआई सूत्रों के अनुसार ठेकेदार से डीजीएम और एक अन्य अधिकारी ने कुल मिलाकर करीब साठ हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। ठेकेदार की शिकायत पर टीम बीएसएनएल एक्सचेंज पहुंची। उस समय तक दूसरा अधिकारी वहां से जा चुका था।
विज्ञापन


डीजीएम आरएस वर्मा को ठेकेदार ने जैसे ही दस हजार रुपये दिए, वैसे ही टीम ने उसे दबोच लिया। इसके बाद टीम ने डीजीएम दफ्तर के कागजात खंगालने शुरू कर दिए।

सीबीआई की इस कार्रवाई के विरोध में बीएसएनएल कर्मचारियों ने हंगामा करते हुए सीबीआई टीम को एक कमरे में बंद कर दिया। इस पर स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और बंधक बनी टीम को मुक्त कराया। इस दौरान करीब एक घंटे तक सीबीआई टीम बंधक बनी रही। खबर लिखे जाने तक एक्सचेंज में सीबीआई की कार्रवाई जारी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed