फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   devotee poisoned and looted

श्रद्धालुओं के खाने में मिलाया जहर, लूटा

Tue, 23 Feb 2016 01:01 AM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 Feb 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
devotee poisoned and looted

सिद्ध बाबा मंदिर पर गंगा स्नान के लिए ठहरे श्रद्धालुओं को जहरखुरानी गिरोह ने फिर निशाना बनाया। पुलिस ने पीड़ितों को जहांगीराबाद सीएचसी में भर्ती कराया हैं।

विज्ञापन


वहीं, कुछ श्रद्धालुओं को उनके परिजन अपने साथ ले गए। उधर, जहांगीराबाद सीएचसी से चिकित्सकों ने चार वर्षीय बच्चे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि माघ पूर्णिमा को लेकर अहार क्षेत्र स्थित सिद्ध बाबा मंदिर पर श्रद्धालुओं का आगमन रविवार शाम से ही शुरू हो गया था। जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के मथुरा गांव निवासी किरन (35) पत्नी अमेंद्र, किरन का बेटा आर्यन (4), ब्रहमा देवी (40) पत्नी ब्रजपाल, श्याम सुंदर (50) पुत्र अजब सिंह व राजकुमार (40) पुत्र त्रिलोकचंद रविवार रात मंदिर क्षेत्र में बनी धर्मशाला के कमरे में सो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान रात में जहरखुरानी गिरोह ने श्रद्धालुओं को खाने की वस्तु में जहरीला पदार्थ मिलकर खिला दिया, जिससे सभी बेहोश हो गए। इसके बाद गिरोह ने श्रद्धालुओं के जेवरात समेत हजारों रुपये की नगदी लूट ली।


सोमवार सुबह पड़ोस के कमरों में सो रहे मथुरा के ही लोग श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के लिए जगाने पहुंचे तो उन्हें बेहोशी की हालत में देखकर दंग रहे गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांचों श्रद्धालुओं को जहांगीराबाद स्थित सीएचसी में पहुंचाया, जहां हालत बिगड़ने पर मासूम आर्यन को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि इनके अलावा अन्य लोग भी इस गैंग का शिकार हुए हैं, जिन्हें उनके साथी बिना पुलिस को बताए अपने साथ ले गए है।

जहरखुरानी गिरोह ने किरन के कानों से सोने के कुंडल लूट लिया। वहीं, हादसे का शिकार अन्य लोगों से हजारों रुपये की नगदी लूट ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed