{"_id":"588ceba54f1c1bbb7ecf7f55","slug":"devendra-lost-his-family-for-sake-of-a-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवर ने किया रेप, ससुरालियों ने जलाकर मारने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवर ने किया रेप, ससुरालियों ने जलाकर मारने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Sun, 29 Jan 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली देहात क्षेत्र में नशीला पदार्थ खिलाकर देवर ने भाभी के साथ बलात्कार किया। वहीं, ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मिट्टी का तेल छिड़ककर जान से मारने की कोशिश की। पुलिस को तहरीर देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने कोर्ट को बताया कि उसकी शादी सात मई 2012 को औरंगाबाद थाना क्षेत्र निवासी मनोज के साथ हुई थी। पति मनोज आवारा किस्म का आदमी है। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग और दहेज के लिए पीड़िता से मारपीट और उत्पीड़न करते थे।
एक दिन पति मनोज, ससुर भगवान सिंह, सास कृष्णा, देवर संजय व रविंद्र ने मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की नियत से मिट्टी का तेल महिला के ऊपर छिड़ककर आग के हवाले करने की कोशिश की। मामला पुलिस में पहुंचा। मायके वालों के आने पर आरोपियों ने माफी मांगी।
विज्ञापन
बाद में समझौता हो गया। लेकिन ससुराली अपनी आदत से बाज नहीं आए। महिला का आरोप है कि 23 सितंबर 2016 को देवर रवींद्र ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। इसके बाद वह गाड़ी में डालकर ले आया और नई मंडी चौकी क्षेत्र में बालका मोड़ भट्ठे के पास रेप किया। पीड़िता का आरोप है कि उसने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। पुलिस ने अब कोर्ट के आदेश पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।