{"_id":"57d2fb944f1c1bb461317629","slug":"denying-the-attack-on-extortion","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी नहीं देने पर किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी नहीं देने पर किया हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 09 Sep 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
रंगदारी
- फोटो : अमर उजाला
रंगदारी देने से मना करने करने पर मोहल्ले के कुछ युवकों ने घर में घुसकर भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। नगर के गौरखी निवासी बैदुल रहमान ने बताया कि पिछले कुछ दिनों ने मोहल्ले के कुछ लड़के उनके बेटों से रंगदारी मांग रहे थे। बैदुल ने बृहस्पतिवार को पुलिस में तहरीर देकर उन लड़कों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की थी।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह करीब आधा दर्जन युवकों ने लाठी- डंडों व हथियारों ने लैस होकर उनके घर पर हमला बोल दिया। हमलावारों ने लाठी- डंडों से प्रहार कर उनके बेटे अर्ताउरहमान, अतीक और मोहतेसिन को घायल कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। अर्ताउरहमान और मोहतेसिन की हालत गंभीर होने पर उन्हें बुलंदशहर रेफर किया गया। बैदुल ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएंगी।