फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Damsel in unrequited love Poured acid on the face

एकतरफा प्यार में युवती के चेहरे पर उड़ेला तेजाब

Sun, 15 Nov 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला, औरंगाबाद
अमर उजाला, औरंगाबाद Updated Sun, 15 Nov 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
Damsel in unrequited love Poured acid on the face
एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने शनिवार रात घर में घुसकर छोटी बहन के साथ सो रही युवती के चेहरे पर तेजाब उड़ेल दिया और भाग निकला।
विज्ञापन


 युवती की चीखपुकार पर परिजन उसे आनन-फानन जिला अस्पताल लाए जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। पीड़िता के पिता ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।


मामला गांव मूढ़ीबकापुर का है जहां के निवासी हबीब अंसारी की बेटी रूबीना अपनी छोटी बहन के साथ शनिवार रात एक ही चारपाई पर रजाई ओढ़कर सो रहीं थीं।

 पास में ही हबीब और उनकी पत्नी भी सोए थे। रात 11 बजे एक युवक दीवार फांदकर घर में घुसा और उसने चारपाई पर सो रही बड़ी बेटी के ऊपर से रजाई उठाकर उसके पूरे चेहरे पर तेजाब डाल दिया।
विज्ञापन


 फिर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। युवती की चीख-पुकार पर जागे परिजन आनन फानन रुबीना को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी पहुंचे।

रूबीना का पूरा चेहरा बुरी तरह झुलस गया था। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया ।

सूचना पर एसओ औरंगाबाद पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तेजाब से खराब हुए पीड़िता के कपड़े बरामद किए।

पीड़िता के पिता ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पूछताछ के दौरान उन्होंने आरोपी के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की ।

मंगेतर को मिली थीं फोन पर धमकियां
औरंगाबाद। अभी तक हुई पुलिस पड़ताल में एसिड अटैक के पीछे एकतरफा प्यार का मामला सामने आ रहा है।

पीड़िता के पिता की माने तो तेजाब उड़ेलने वाले ने पीड़िता के खानपुर निवासी मंगेतर को फोन पर कई बार धमकियां दीं। उसने शादी न करने को धमकाते हुए अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। इससे मंगेतर भी घबरा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शादी 21 दिसंबर को होनी तय थी। इसका लाल खत भी एक-दो दिन में जाने वाला था।


आरोपी ने चेहरा देख उड़ेला तेजाब
परिजनों के मुताबिक, आरोपी ने युवती का चेहरा देखकर ही तेजाब डाला था। क्योंकि युवती के बराबर में उसी चारपाई पर उसकी छोटी बहन भी सो रही थी।

आरोपी ने रजाई हटाई और कमरे के नीम अंधेरे में युवती को पहचाना और तेजाब उड़ेलकर भाग गया।

शराब के पव्वे में लाया था एसिड
घटना स्थल के पास से एक खाली शराब का पव्वा मिला है। जिसमें एसिड लाया गया था। शराब के पव्वे में करीब 200 ग्राम एसिड था। एसिड इतना खतरनाक था कि 12 घंटे बाद भी पव्वे से धुंआ निकल रहा था। एसिड को ग्रामीण गंधक का बता रहे है।


मोबाइल से खुल सकता है राज
जिस मोबाइल से युवती से मंगेतर को शादी करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई थी, उस मोबाइल का नंबर मंगेतर से पता कर डिटेल निकालने पर पुलिस विचार कर रही है।

ताकि पता चल सके कि धमकी देने वाला ही तेजाब फेंकने वाला तो नहीं है। या फिर वह धमकी क्यों दे रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed