फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Crooks rob the bike rider

बदमाशों ने बाइक सवार को लूटा

Wed, 24 May 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 24 May 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
Crooks rob the bike rider
Rupee

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बान गांव के पास नकाबपोश बदमाशों ने बाइक सवार युवक से हथियारों के बल पर 18 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिए। विरोध करने पर मारपीट की। सूचना पहुंची पुलिस ने कांबिंग की लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिला। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पहासू के मोहल्ला कानून गोयान निवासी नीरज सोमवार को बाइक से अनूपशहर गए थे। रात करीब 11 बजे वह वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी छतारी थाना क्षेत्र के बान गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास करीब आधा दर्जन हथियारबंद  नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें घेरकर बाइक रुकवा ली।
विज्ञापन


बदमाशों ने आतंकित करते हुए नीरज के पास से 18 हजार रुपये लूट लिए।  पीड़ित नीरज गांव में पहुंचकर अपने परिचित ग्रामीण के मोबाइल से 100 नंबर पर सूचना दी।  थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान को बंधक बनाकर दो भैंस लूटीः औरंगाबाद-जहांगीराबाद मार्ग स्थित जाड़ौल गांव निवासी चौधरी जगवीर सिंह सोमवार रात आंगन में सो रहे थे। उनके पास ही कई पशु बंधे थे। रात करीब डेढ़ बजे पिकअप सवार आधा दर्जन बदमाश दीवार फांदकर आंगन में आए और सो रहे किसान जगवीर सिंह को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया।


इसके बाद बदमाश ने दो पशुओं को खोल कर गाड़ी पर चढ़ाकर लेकर भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद भी गांव की चौकी से पुलिसकर्मियों को मौके पर पहुंचे में करीब डेढ़ घंटे लग गए। तब तक बदमाश गांव से भाग चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed