फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Court on the rape report

कोर्ट के आदेश पर गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 03 Nov 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 03 Nov 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Court on the rape report
rape - फोटो : File Photo

विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर महिला से चार लोगों ने गैंगरेप किया। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की और उसके पति को पीट-पीटकर हाथ तोड़ दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने तीन माह बाद कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

महिला ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि एक जुलाई 2016 की दोपहर वह घर पर अकेली थी। तभी गांव के मोहम्मद पप्पू पुत्र शरीफ, मोहम्मद शहनाज पुत्र दिलशाद, दिलशाद पुत्र असलम और महताब पुत्र दिलशाद घर में घुस आए। आरोपियों ने शहनाज नामक व्यक्ति का पता पूछा। मना करने पर आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन


शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग और पति आ गए। आरोपियों ने उसे और उसके पति को बुरी तरह पीटा। आरोपियों ने उसके पति का हाथ भी तोड़ दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


थक हारकर एफआईआर दर्ज कराने के लिए कोर्ट का सहारा लेना पड़ा। वहीं, कोतवाली देहात प्रभारी अमरेश कुमार बघेल ने बताया कि पप्पू, शहनाज, दिलशाद और महताब के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed