फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   comercial tex duped Millions.

फर्जी बहती से लगाया लाखों का चूना

Sat, 28 Nov 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 28 Nov 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
comercial tex duped Millions.
फर्जी बहती के जरिए वाणिज्य कर विभाग को रोजाना लाखों रुपये का चूना लगा रहा एक रैकेट पकड़ में आया है। यह रैकेट फर्जी बहती के जरिए माल को दिल्ली से अन्य राज्यों के लिए माल ले जाना दिखाते थे, जबकि माल को यूपी में उतारा जाता था।
विज्ञापन



विभाग ने छह वाहनों को सीज कर करीब 10 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है। वाणिज्य कर विभाग की सचल दल इकाई ने फर्जी बहती (टीडीएफ) के माध्यम से रोजाना लाखों रुपये की कर चोरी करने वाले एक रैकेट का खुलासा किया।
विज्ञापन



यह रैकेट रोजाना 10 से 20 गाड़ियों को दिल्ली से अन्य राज्यों के लिए माल ले जाना दिखाता था। बहती में दिखाया जाता था कि माल बिहार, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों को ले जाया जा रहा है, जबकि इस माल को यूपी में ही उतार दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके जरिए सरकार को रोजाना लाखों रुपये का कर नहीं दिया जाता था। बताया जा रहा है कि यह रैकेट कुछ अफसरों की सांठगांठ से बढ़ता ही जा रहा था।

इस रैकेट के सरगना जेवर टोल की तरफ से वाहनों को यूपी में लाते थे। वाणिज्य कर विभाग ने छह वाहनों को सीज किया। इनसे विभाग ने करीब 10 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।



ऐसे पकड़ा गया पूरा खेल
रैकेट एक ही तरह के वाहन नंबरों की बहती को हर सप्ताह बनवा रहा था। प्रत्येक सप्ताह ही एक ही वाहन को बार-बार बिहार और पश्चिम बंगाल जाता दिखाया जा रहा था, जबकि एक सप्ताह में बिहार या बंगाल से वापस दिल्ली आना मुमकिन ही नहीं है।

 वाणिज्य कर अफसरों को मिले इस सुराग से पूरा खेल खुल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed