{"_id":"5835eb4f4f1c1b262413c4eb","slug":"cloth-merchant-s-house-to-steal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 24 Nov 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला पीरखां में चोरों ने रात में एक कपड़ा व्यापारी के बंद घर के ताले तोड़कर लाखों रुपये के सोने व चांदी के जेवरात और नगदी चोरी कर ली। कपड़ा व्यापारी ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला पीरखां निवासी मेहरूद्दीन पुत्र इब्राहिम गांवों में कपड़ों की फेरी करता है। 21 नवंबर को वह परिवार के साथ शाहजहांपुर में एक शादी समारोह में भाग लेने गए थे। घर पर कोई नहीं था। रात में चोरों ने उनके घर के ताले तोड़ लिए।
विज्ञापन
चोरों ने सेफ के ताले तोड़कर साढ़े तीन तौले सोने के जेवरात, सवा किलों चांदी के जेवरात एवं 30 हजार रुपये की नगदी तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरों ने घर का सामान तितर-बितर कर चारों ओर फेंक दिया।
विज्ञापन