{"_id":"57279c544f1c1b51135cd358","slug":"clash-in-dav-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी कॉलेज में जमकर चले लात-घूंसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएवी कॉलेज में जमकर चले लात-घूंसे
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 02 May 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
डीएवी कॉलेज में सोमवार को फिर छात्रों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। आरोप है कि छात्र नेता ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर एक अन्य छात्र की पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र नेता को हिरासत में ले लिया। हालांकि, दोनों पक्षों में सुलह होने पर पुलिस ने आरोपी छात्र नेता को छोड़ दिया है।
जहांगीराबाद निवासी छात्र उमेश गिरी का आरोप है कि सोमवार दोपहर वह कॉलेज के गेट पर खड़ा था। तभी छात्र नेता त्रिभुवन नारायण ने तीन साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। मामले की लिखित शिकायत उमेश ने कॉलेज प्रबंधन और पुलिस को दी है।
वहीं, त्रिभुवन ने आरोपों को निराधार बताया है। उधर, प्राचार्य प्रो. विकास शर्मा का कहना है कि त्रिभुवन के खिलाफ लिखित शिकायत मिली है। उधर नगर, कोतवाल आरके सिंह का कहना है कि छात्रों के बीच हुए झगड़े में समझौता होने के बाद हिरासत में लिए गए छात्र को छोड़ दिया गया है।