फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   clash in DAV college

डीएवी कॉलेज में जमकर चले लात-घूंसे

Mon, 02 May 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 02 May 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
clash in DAV college
ग‌िरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
डीएवी कॉलेज में सोमवार को फिर छात्रों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। आरोप है कि छात्र नेता ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर एक अन्य छात्र की पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र नेता को हिरासत में ले लिया। हालांकि, दोनों पक्षों में सुलह होने पर पुलिस ने आरोपी छात्र नेता को छोड़ दिया है।
विज्ञापन



जहांगीराबाद निवासी छात्र उमेश गिरी का आरोप है कि सोमवार दोपहर वह कॉलेज के गेट पर खड़ा था। तभी छात्र नेता त्रिभुवन नारायण ने तीन साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। मामले की लिखित शिकायत उमेश ने कॉलेज प्रबंधन और पुलिस को दी है।
विज्ञापन


वहीं, त्रिभुवन ने आरोपों को निराधार बताया है। उधर, प्राचार्य प्रो. विकास शर्मा का कहना है कि त्रिभुवन के खिलाफ लिखित शिकायत मिली है। उधर नगर, कोतवाल आरके सिंह का कहना है कि छात्रों के बीच हुए झगड़े में समझौता होने के बाद हिरासत में लिए गए छात्र को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed