फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Chen female clerk robbed

महिला क्लर्क से चेन लूटी

Mon, 22 Aug 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 22 Aug 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Chen female clerk robbed
rupee shimla

कोतवाली देहात की ठंडी प्याऊ चौकी के हरतौली गांव के निकट सोमवार सुबह बेटे को स्कूल छोड़कर घर लौट रही महिला क्लर्क से दो बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर सोने की चेन लूट ली। वारदात को अंजाम देकर बदमाश भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की कांबिंग की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन



 मिली जानकारी के मुताबिक हरतौली गांव निवासी सीमा सिंह पत्नी महेंद्र सिंह हाइड्रिल में बाबू के पद पर तैनात हैं। उन्हें अपने पिता की मौत के बाद नौकरी मिली है। वह अपने परिवार के साथ गांव में रहती हैं। सीमा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे वह स्कूटी पर अपने बेटे को स्कूल छोड़कर घर लौट रही थीं।
विज्ञापन


तभी बाइक पर सवार दो लोगों ने आकर स्कूटी को रुकवा लिया और कनपटी पर तमंचा लगाकर सोने की चेन लूट ली। बदमाश जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। शोर सुनकर स्थानीय लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चला। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने चेन लुटेरे पकड़ लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों चांदपुर के रहने वाले हैं। दोनों के पास से पुलिस ने लूटी गई चेन भी बरामद कर ली है। वहीं, एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने बताया कि जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

युवक से नकदी-मोबाइल लूटे, दी तहरीर
खुर्जा। अरनिया क्षेत्र के गांव ढ़कपुरा मोड़ के समीप बाइकर्स ने रविवार देर शाम अलीगढ़ निवासी युवक से तमंचे के बल पर नकदी और मोबाइल लूट लिए। पीड़ित ने थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। अलीगढ़ क्षेत्र के गांव नौरंगाबाद निवासी मोनू रविवार को किसी काम से खुर्जा गया था। काम निपटाने के बाद देर शाम मोनू बाइक से अलीगढ़  वापस लौट रहा था।

मोनू की माने तो हाईवे स्थित ढकपुरा मोड़ के समीप बाइकर्स ने उसके तमंचा दिखाकर मोबाइल और 1500 रुपये नकदी लूट लिए। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।

नशीला पदार्थ  सुंघाकर भैंसा-बुग्गी नगदी लूटी
खुर्जा (ब्यूरो)। किराये पर भैंसा-बुग्गी चलाने वाले युवक पवन को नशीला पदार्थ सुंघाकर बदमाश ने  भैंसा-बुग्गी, नगदी और मोबाइल लूट लिया। लूट के बाद बदमाश पवन को कांशीराम आवास के पास फेंक कर चला गया। जानकारी मिलने पर परिजनों ने पवन को अस्पताल पहुंचाया आैर पुलिस को तहरीर दी है।

मुबारिकपुर निवासी पवन गांव के ही कलुआ के साथ मिलकर मजदूरी पर बुग्गी चलाता है। रविवार सुबह करीब 10 बजे वह खल लेने बाजार जा रहा था। ढाकर मोड़ स्थित शिवम स्कूल के पास एक व्यक्ति ने पवन को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया।
 
किसानों को बंधक बनाकर पांच नलकूपों से विद्युत मोटर लूटे
औरंगाबाद(ब्यूरो)। गांव ईलना और पर्वाना में रविवार रात बदमाशों ने किसानों को गनप्वाइंट पर लेकर पांच नलकूपों से विद्युत मोटर लूट ले गए। ईलना निवासी खानचंद लोधी रविवार रात को धान की सिंचाई करने गांव पर्वाना निवासी विजय की नलकूप पर गए थे। देर रात  बदमाशों ने उनको गनप्वाइंट पर लेकर मोटर लूट ली।

इसके बाद किसान आनंद, किसान नरेंद्र और गजवा के नलकूपों से मोटर निकालकर ले गए। उधर, गांव ईलना निवासी किसान जयपाल सिंह पुत्र गोधा सिंह के नलकूप का ताला तोड़कर मोटर निकालकर ले गए।  


लूट के इरादे से धूम रहे तीन   बदमाश गिरफ्तार
सिकंदराबाद(ब्यूरो)। पुलिस ने चेकिंग के दौरान लूट के इरादे से घूम रहे तीन बाइक सवारों को गिरफ्तार कर पिस्टल और शराब बरामद की।  कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार रात  दनकौर रोड पर चेकिंग के दौरान तीन बाइक सवारों को रोका गया। तलाशी में तीनों से पिस्टल, शराब, सेलोटेप मिलीं। पूछताछ में बाइक सवारों ने बताया कि वह लूट के इरादे से दनकौर रोड पर घूम रहे थे। बदमाशों ने अपना नाम नोएडा निवासी दीपक, वेदपाल, अरनियां निवासी अंशु बताया है। पुलिस ने तीनों बदमाशों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed