फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Cheating on the name of the health department

स्वास्थ्य विभाग में नौकरी के नाम पर ठगी

Wed, 22 Mar 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 22 Mar 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
Cheating on the name of the health department
rupees

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में नौकरी के नाम पर एक महिला से ठगी की गई है। महिला ने अस्पताल कर्मी पर ठगी का आरोप लगाते हुए सीएमओ से मामले की शिकायत की है। शिकायत के बाद सीएमओ ने एसीएमओ डॉ. ललित कुमार को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

जहांगीराबाद के मोहल्ला मैमारान निवासी महिला पूनम ने सीएमओ से की शिकायत में बताया कि जहांगीराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एक महिला कर्मी ने उसे अस्पताल में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। उक्त महिला कर्मी ने नौकरी के नाम पर उससे करीब 60 हजार रुपये की ठगी भी कर ली।
विज्ञापन


काफी दिनों तक भी जब उसकी नौकरी नहीं लगी तो उसने अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन उक्त महिला कर्मी अब पैसे देने से इंकार कर रही है। महिला ने आरोप लगाया कि उक्त महिला कर्मी से जब पैसे वापस मांगने को लेकर दबाव बनाया जाता है तो वह झूठे केस में फंसाने की धमकी देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की शिकायत पर सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने एसीएमओ डॉ. ललित कुमार को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि महिला की शिकायत गंभीर है। शिकायत पर एसीएमओ डॉ. ललित कुमार को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed