फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Center staff made sugarcane farmers purchase mortgages

किसानों ने गन्ना क्रय केंद्र पर कर्मचारियों को बनाया बंधक

Tue, 13 Dec 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 13 Dec 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Center staff made sugarcane farmers purchase mortgages
चीनी मिल

विज्ञापन

गन्ना क्रय केंद्र के पछेती जाति का गन्ना न लेने के विरोध में किसानों ने सोमवार को क्रय केंद्र पर कर्मचारियों को बंधक बनाकर प्रदर्शन किया। भाजपा किसान मोर्चा के पश्चिमी प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र खटाना में किसानों ने पछेती जाति का गन्ना खरीदने की मांग की।

बता दें कि क्षेत्र के गांव गाजीपुर में साबितगढ़ शुगर मिल का गन्ना क्रय केंद्र है। शुक्रवार को क्रय केंद्र के कर्मचारियों ने पछेती 92423 प्रजाति का गन्ना लेने से इंकार कर दिया था। क्रय केंद्र पर मौजूद किसानों ने विरोध में कर्मचारियों को बंधक बना लिया।
विज्ञापन


इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रय केंद्र   के कर्मचारियों को जैसे-तैसे   किसानों के बंधन से छुड़ाया। इसके बाद भी किसानों का प्रदर्शन जारी  रहा। किसानों का कहना है कि पहले पछेती जाति का गन्ना लिया जा रहा था। एक सपा नेता के इशारे पर पछेती जाति का गन्ना लेने से इंकार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इससे खेतों में पड़ा करीब 15 सौ कुंतल गन्ना सूख रहा है। किसानों ने देवेंद्र खटाना के नेतृत्व में क्रय केंद्र पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता हेमंत शर्मा, गीता गोयल, के अलावा ग्रामीण अनुज प्रधान करण सिंह, नेपाल, हरपाल शर्मा, मास्टर मुखराम, इंद्रजीत, कानू प्रधान, राजवीर यादव, आदि मौजूद रहे।


देवेंद्र खटाना ने बताया कि इस संदर्भ में एसडीएम से बात हो गई हैं। जल्द ही किसानों का सभी प्रजातियों का गन्ना खरीदा जाएगा।

कुछ लोग राजनीति के तहत साबितगढ के गन्ना क्रय केंद्र को बंद कराना चाहते है। सामान्य पर्ची पर रिजेक्टिेड जाति का गन्ना लेकर क्रय केंद्र पर पहुंच रहे है। -एसडीएम कन्हई सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed