फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   CBI take blood sample of accused

सीबीआई ने लिए आरोपियों के ब्लड सैंपल

Wed, 14 Sep 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Wed, 14 Sep 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
CBI take blood sample of accused
रेप - फोटो : अमर उजाला

हाईवे पर मां-बेटी से हुए गैंगरेप मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम ने न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद बुधवार सुबह जिला कारागार पहुंचकर तीन आरोपियों के ब्लड सैंपल और तीन आरोपियों के फुट व फिंगर प्रिंट लिए। टीम वारदात से जुड़े सबूत एकत्र कर जिला कारागार से लौट आई।

विज्ञापन


सीबीआई टीम जेल में आरोपियों के लिए फिंगर व फुट प्रिंट का घटनास्थल से मिले प्रिंटों से मिलान करेगी। बता दें कि 29 जुलाई की रात कोतवाली देहात क्षेत्र के दोस्तपुर गांव के निकट हाईवे पर मां-बेटी से गैंगरेप हुआ था। पुलिस ने धहपा निवासी शाबेज, रबूपुरा निवासी जबर सिंह और सुतारी निवासी रईस को एक अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद कन्नौज निवासी सलीम, जुबेर उर्फ परवेज और साजिद को नौ अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सीबीआई टीम को जांच ट्रांसफर होने से पहले पुलिस की टीम शाबेज और जबर सिंह को तीन दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है। जबकि 14 दिन की न्यायिक हिरासत के दौरान पुलिस रईस को रिमांड पर नहीं ले सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेश पर जांच कर रही सीबीआई टीम नौ अगस्त को जेल गए सलीम, जुबेर उर्फ परवेज और साजिद को तीन दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है। बीते सोमवार को सीबीआई टीम की ओर से दो प्रार्थना पत्र अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या द्वितीय (पॉक्सो एक्ट) ध्रुव कुमार तिवारी के न्यायालय में दिए गए थे।


जिसमें रईस, जबर सिंह और शावेज से जेल में पूछताछ व ब्लड सैंपल लेने की अनुमति मांगी थी। बुधवार सुबह करीब 10 बजे सीबीआई की फॉरेंसिक टीम जिला कारागार पहुंची। टीम ने रईस, जबर सिंह और शाबेज के ब्लड सैंपल लिए। साथ ही सलीम, जुबेर उर्फ परवेज और साजिद के फिंगर व फुट प्रिंट लिए। दोपहर करीब 12.30 बजे सीबीआई टीम जेल से लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed