{"_id":"56f180814f1c1b247bf14d26","slug":"cashier-manager-courage-shown-by-the-robber-fled","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनेजर-कैशियर ने दिखाई दिलेरी, भागे लुटेरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैनेजर-कैशियर ने दिखाई दिलेरी, भागे लुटेरे
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 22 Mar 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
का्रइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक से चार लाख रुपये लेकर लौट रहे मैनेजर-कैशियर की आंखों में लुटेरों ने मिर्च झोंक दिया। लेकिन कर्मी भी दिलेरी का परिचय देकर बदमाशों से भिड़ गए। अचानक पलट वार होते देख बदमाश भाग खड़े हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने इन कर्मचारियों के बयान व हुलिया के आधार पर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बता दें कि मंगलवार को दिल्ली की निजी फाइनेंस कंपनी एसबीसीएल के मैनैजर शिवानंद सिंह व कैशियर शोभित शर्मा सुबह करीब 11 बजे अपनी बाइक से बैंक से चार लाख रुपये निकालकर लोधान स्थित कार्यालय लौट रहे थे। जैसे ही कर्मियों की बाइक सरदार गंज स्थित एएस कॉलेज के पीछे पहुंची।
विज्ञापन
अन्य बाइक सवार दो लुटेरे उनके पास पहुंच गए। अभी दोनों कर्मचारी कुछ समझ पाते लुटेरों ने बाइक चला रहे मैनैजर शिवानंद सिंह की आंखों में मिर्च झोंक दी। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई। इसी का फायदा उठाकर लुटेरे पीछे बैठे कैशियर से नोटाें से भरा बैग छीनने लगे।
विज्ञापन
इसपर कैशियर साहस का परिचय देते हुए लुटेरों से भिड़ गया। अचानक पलटवार होने से असहज एक लुटेरे ने कैशियर पर गोली चला दी। गनीमत रही की वह गोली बगल से निकल गई। गोली चलने पर भागते हुए कैशियर एक मकान मेें घुस गया।
इसके बाद लुटेरे बाइक से भाग गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों की धरपकड़ के लिए कांबिग की लेकिन सफलता नही मिली।