{"_id":"57dd84874f1c1be97cd47d33","slug":"cash-car-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबा संचालक से लूटी कार-नगदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाबा संचालक से लूटी कार-नगदी
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Sat, 17 Sep 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
युवक से लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार सवार बदमाशों ने वलीपुरा नहर के पास शनिवार सुबह खुर्जा से बुलंदशहर लौट रहे कार सवार ढाबा संचालक से कार, नगदी और मोबाइल लूट लिया। नगर के राधानगर निवासी अनिल कुमार पुत्र ओमप्रकाश खुर्जा क्षेत्र के गांव हजरतपुर के पास ढाबा चलाते हैं। शनिवार सुबह करीब 4 बजे वह ढाबे से बुलंदशहर लौट रहे थे।
विज्ञापन
कार में अनिल के अलावा उनका मामा गोपाल और भतीजा अनूप भी था। वलीपुरा नहर के पास सफेद रंग की कार ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। कार रोकते ही बदमाशों ने गाड़ी को घेर लिया और लूटपाट शुरू कर दी। हथियारबंद बदमाशों ने तीनों से नगदी, मोबाइल और कार लूट ली।
विज्ञापन
विरोध करने पर पीड़ितों के साथ जमकर मारपीट की गई। बदमाश भतीजे अनूप को अनिल की कार में डालकर ही ले गए। थोड़ी दूरी पर अनिल को फेंककर बदमाश फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने आनन-फानन में नाकाबंदी कर बदमाशों को घेरने की कोशिश भी की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा सका।
विज्ञापन