{"_id":"57aa253d4f1c1bb461ee5473","slug":"car-riders-cede-its-prey-running","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट कर भाग रहे कार सवार दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट कर भाग रहे कार सवार दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 10 Aug 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर लूटपाट कर भाग रहे कार सवार बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। बदमाशों को पकड़ने के दौरान कोतवाल घायल हो गए। पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
एनएच 91 पर गैंगरेप होने के बाद से पुलिस की चौकसी बढ़ गई है। इसके बावजूद बदमाशों के हौसले बुलंद हैं।
गांव अजीतपुर थाना गजरौला जिला अमरोहा निवासी रजनीश कुमार पुत्र गिरधारीलाल ने बताया कि वह औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। मंगलवार दोपहर वह ड्यूटी के बाद बाइक से अपने क्वाटर पर लौट रहा था।
विज्ञापन
रास्ते में तेल मिल पर फ्लाईओवर के पास सिकंदराबाद की ओर से आ रहे कार सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उसकी बाइक के सामने कार लगा दी। रजनीश ने बताया कि बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर पर्स लूट लिया। पर्स में पांच हजार रुपये थे। दिनदाहड़े लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया।
विज्ञापन
कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि बदमाश दनकौर की ओर से गांव फरीदपुर होते हुए सिकंदराबाद पहुंच गए। सिकंदराबाद में पुलिस द्वारा घेरे जाने पर वह कार छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने भाग रहे बदमाशों का पीछा कर दबोच लिया। बदमाशों को पकड़ने के दौरान कोतवाल सिकंदराबाद डिवाइडर से टकराकर सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
कोतवाल जितेंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस ने फैक्ट्री कर्मी से लूट कर भाग रहे तीन लूटेरों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है। कोतवाल को स्थानीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको छुट्टी दे दी गई। पुलिस का मानना है कि पकड़े गए लुटेरे हाईवे पर अपराध करने वाले किसी संगठित गिरोह के सदस्य हैं। गहनता से पूछताछ कर उनके साथियों के बारे जानकारी की जा रही है।