फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Cantor women crushed, death

कैंटर ने महिला को कुचला, मौत

Thu, 19 Jan 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 19 Jan 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
Cantor women crushed, death
accident - फोटो : graphic

विज्ञापन

देहात थाना क्षेत्र के गांव धरपा के पास हाईवे पर तीव्रगति से आ रहे कैंटर ने एक महिला को रौंद दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं कैंटर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चालक मौके से भाग गया।

मंगलवार रात करीब 8 बजे देहात थाना क्षेत्र की गांव अच्छैजा निवासी राजबाला (24) पत्नी विजयपाल किसी काम से धरपा आई थी। पैदल अपने गांव जाते समय हाईवे पर कैंटर ने उसे कुचल दिया। आसपास के लोगों ने देखा तो मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


हादसे में राजबाला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं कैंटर छोड़कर चालक मौके से भाग गया। सूचना पर मृतका के परिजन भी पहुंच गए। परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना हेल्मेट ट्रिपल राइडिंग, सामने से बाइक से भिड़ेः खुर्जा में बिना हेल्मेट एक ही बाइक पर सवार तीन लोग मंदिर मार्ग पर सामने से आ रही बाइक से भिड़ गए। इस हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग घायल हुए जिसमें दो की हालत गंभीर है। उन्हें बुलंदशहर रेफर किया गया है।  बुधवार सुबह को सिद्धेश्वर मंदिर मार्ग निवासी महेश, सत्यदेव और राजू किसी काम से जंक्शन जा रहे थे।

घना कोहरे के चलते उनकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में महेश, सत्यदेव, राजू और दूसरी बाइक पर सवार नई तहसील निवासी रामू और नीरज घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जटिया अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने महेश और राजू को बुलंदशहर रेफर कर दिया।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार            
डेयरी मैनेजर की मौत कोतवाली देहात क्षेत्र में नील गाय से टकराकर घायल हुए डेयरी मैनेजर ने मंगलवार रात दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव धमैड़ा कीरत निवासी अनिल चौधरी (50) पुत्र राजपाल सिंह स्याना रोड स्थित दूध की डेयरी पर मैनेजर के पद पर काम करते थे।

पुत्र अभिषेक ने बताया कि सोमवार रात करीब 8 बजे वह डेयरी से बाइक पर घर लौट रहे थे। औरंगाबाद-बुलंदशहर रोड पर अचानक नील गाय सड़क पर आ गई। अनिल चौधरी की बाइक नील गाय से टकरा गई और अनिल बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने लोगों की मदद से अनिल चौधरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां मंगलवार रात उपचार के दौरान अनिल चौधरी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
बस-कैंटर भिड़ंत में 8 घायल

 हाईवे 235 पर ग्राम बराल के निकट मंगलवार रात उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की अनुबंधित बस सामने से आ रहे कैंटर से भिड़ गई। इसमें कैंटर चालक सहित बस सवार 8 लोग जख्मी हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोहराब गेट मेरठ डिपों की एक अनुबंधित बस मेरठ से बुलंदशहर जा रही थी।

ग्राम बराल के निकट सामने से आ रहे एक कैंटर की बस से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कैंटर चालक एवं कैंटर में सवार टीटू पुत्र गंगाशरण निवासी हापुड़ एवं देवराज पुत्र इन्द्रराज निवासी ग्राम हरचना घायल हो गए। दुर्घटना में बस में सवार करीब पांच यात्रियों को भी मामूली चोटें आईं।


घायलों टीटू एवं देवराज को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। एसएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने कोई थाने नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed