फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Cantor tried to offer police on animal smugglers firing

पशु तस्करों ने की पुलिस पर कैंटर चढ़ाने की कोशिश, फायरिंग

Tue, 29 Nov 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 29 Nov 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Cantor tried to offer police on animal smugglers firing
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

स्याना-बुगरासी लोहा नहर पुल के पास चेकिंग होती देख पशु तस्करों ने पुलिस पर ही गोवंश से भरा कैंटर चढ़ाने की कोशिश की और भाग निकले। पुलिस ने पीछा किया तो कैंटर पेड़ से टकराकर रुक गया। इस पर तस्कर पुलिस पर फायरिंह करते हुए पैदल ही भाग निकले। पुलिस को कैंटर में 19 गोवंश मिले जिनमें से तीन की मौत हो चुकी थी।

स्याना-बुगरासी लोहा नहर पुल के समीप तड़के चार बजे बुगरासी चौकी प्रभारी सत्यवीर सिंह अपनी टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान स्याना की ओर से आए कैंटर गाड़ी चालक ने पुलिसकर्मियों को देखकर अपनी रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस कर्मियों ने रोकने का इशारा किया तो चालक ने उन्ही पर कैंटर चढ़ाने की कोशिस की और बुगरासी की ओर भाग निकला।
विज्ञापन


इसमें प्रभारी बाल-बाल बचे। पुलिस ने कैंटर का पीछा कर धनियावली गांव के पास उसे रुकवाने की कोशिश की। इस दौरान कैंटर पेड़ से टकरा गया। इस पर पशु तस्कर कैंटर से कूदे और पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग गए। पुलिस ने कैंटर की तलाशी ली तो उसमें भूसे के नीचे ठूंसकर भरे गए 19 गोवंश मिले। इनमें से तीन की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने 16 गोवंशों को किसानों की सुपुर्दगी में देकर मृत गोवंशों को दफना दिया। सराय नहर चौकी प्रभारी सत्यवीर सिंह की ओर से स्याना कोतवाली में रिपेार्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed