{"_id":"6af4bad699962127c6029045","slug":"real-ed-closes-in-on-fake-ed-officer-mathura-news-c-29-1-mtr1025-633033-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: फर्जी ईडी अफसर पर असली का शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: फर्जी ईडी अफसर पर असली का शिकंजा
विज्ञापन
मथुरा। दो साल से अधिकारियों और लोगों पर रौब जमाने वाले फर्जी ईडी अधिकारी सचिन शर्मा पर असली प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने स्थानीय पुलिस से युवक के बारे में पूरी जानकारी हासिल की है। आरोपी पर कई लोगों से ईडी के नाम पर ठगी की आशंका है, जिसमें से करीब 35 लाख की ठगी का मामला सामने आ चुका है।
फरह थाना क्षेत्र के नगर बर निवासी सचिन शर्मा को सीओ रिफाइनरी प्रवीन तिवारी ने 9 नवंबर को गिरफ्तार को किया था। वह सीओ से मिलने उनके कार्यालय पर नीली बत्ती लगी कार से पहुंचा था। बातचीत के दौरान संदेह होने पर भर्ती प्रक्रिया के बारे में पूछने पर वह सकपका गया। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय में जानकारी करने पर पता चला कि सचिन नाम का कोई भी अधिकारी तैनात नहीं है। इस पर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से फर्जी पहचान पत्र भी मिला था।
पुलिस की जांच में सामने आया कि पोस्टग्रेजुएट पास सचिन ईडी अफसर बनना चाहता था। परीक्षा में सफल न होने पर उसने लोगों पर रौब जमाने के लिए फर्जी ईडी अफसर बन गया। इसके बाद वह कार पर नीली बत्ती लगाकर चलने गया। आरोपी इतना शातिर था कि दो साल तक बड़े प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के संपर्क में रहने के बाद भी उस पर कोई संदेह नहीं कर सका।
विज्ञापन
सीओ रिफाइनरी प्रवीन तिवारी ने बताया कि मंगलवार को सचिन को न्यायिक हिरासत में दिया गया है। उसके बारे में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने जानकारी मांगी है। उन्होंने बताया कि ईडी अपने स्तर से भी सचिन के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। वहीं, जांच में अभी और भी धोखाधड़ी के मामले सामने आने की आशंका है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पिता भी निकला फर्जी पुलिसकर्मी
रिफाइनरी। फर्जी ईडी अफसर सचिन शर्मा का पिता सुरेश चंद भी फर्जी पुलिसकर्मी निकला। थाना रिफाइनरी पुलिस ने मंगलवार देर रात उसे चेकिंग के दौरान कार सहित गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से उत्तर प्रदेश पुलिस के दो फर्जी पहचान पत्र, इंस्पेक्टर की पी-कैप और अन्य सामान बरामद हुआ है।
सीओ रिफाइनरी प्रवीन तिवारी ने बताया कि फरह थाना क्षेत्र के नगला बर निवासी सुरेश चंद वर्तमान में धीमरपाड़ा वार्ड नंबर चार में रह रहा था। सुरेश और उसके बेटे सचिन पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें सचिन को मंगलवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था। वहीं, सुरेश चंद्र भाग गया था। पुलिस मंगलवार देर रात चेकिंग और वांछित आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान रात करीब 11:15 बजे एनएच-19 पर वमुरी कट से पहले बंबे के पास पार्किंग से अर्टिगा कार सहित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लोगों पर रौब जमाने के लिए गाड़ी में इंस्पेक्टर की पी-कैप को पहचान पत्र रखता है। इससे वह टोल पर भी बिना शुल्क के गाड़ी को निकाल लेता था। पुलिस ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।