फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   By dropping out of jail nabbed a history-sheeter, Ruckus-stoned

जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर को दबोचा, हंगामा-पथराव

Wed, 23 Nov 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 23 Nov 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
By dropping out of jail nabbed a history-sheeter, Ruckus-stoned
JAIL

विज्ञापन

हत्या के आरोप में हिस्ट्रीशीटर को जमानत मिलने के बाद जेल के बाहर पुलिस ने फिर से हिरासत में ले लिया। इससे गुस्साए समर्थकों संग परिजनों ने पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। सूचना पर एसपी सिटी, सीओ भी मौके पर पहुंचे।

थाने पर हिस्ट्रीशीटर के परिजन अपने शुभचिंतकों के साथ डटे हुए हैं। दरअसल, कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर निवासी बिजेंद्र पुत्र राजबल हिस्ट्रीशीटर है। 2014 में बिजेंद्र के भाई की कचहरी में हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोप में हसनपुर जागीर निवासी सतीश व अन्य लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


जनवरी में सतीश की नगर के एक रेस्टोरेंट में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस हत्या के आरोप में बिजेंद्र निजामपुर, दानिश, आजाद, नाहिद को आरोपी बनाया था। हत्या आरोपी बिजेंद्र को कोर्ट से जमानत मिल गई थी। मंगलवार को वह जेल से रिहा होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजेंद्र को जेल से लेने के लिए काफी संख्या में उसके समर्थक पहुंचे थे। जैसे ही बिजेंद्र जेल से बाहर आया पुलिस ने उसे फिर से दबोच लिया। इससे गुस्साए परिजनों ने समर्थकों के साथ मिलकर पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज की।


इस दौरान बिजेंद्र सहित करीब आधा दर्जन समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सूचना पर एसपी सिटी मान सिंह, सीओ धमेंद्र कुमार, सीओ यशवीर सिंह कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बिजेंद्र के समर्थकों का कोतवाली के बाहर अब भी जमावड़ा लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed