फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Businessman robbed of Rs 11 lakh

थाने के पास व्यापारी से 11 लाख रुपये लूटे

Thu, 02 Jun 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिकारपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिकारपुर Updated Thu, 02 Jun 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Businessman robbed of Rs 11 lakh
व्यापारी दिनेश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से गेहूं बेचकर खाली कैंटर से लौट रहे व्यापारी से कार सवार बदमाशों ने सलेमपुर थाने से चंद कदमों की दूरी पर 11.10 लाख रुपये लूट लिये। पीड़ित ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूचना पर एसएसपी ने भी मौका-मुआयना किया।

विज्ञापन


क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी दिनेश कुमार पुत्र सोरन सिंह आसपास के गांव से गेहूं खरीदकर दिल्ली बेचने का व्यापार करते हैं। बुधवार देर रात वह गेहूं की बिक्री कर पेेमेंट लेकर खाली कैंटर में सवार होकर गांव लौट रहे थे। गाड़ी को हेल्पर शंकर पुत्र छत्रपाल निवासी इंदौर खेड़ा थाना डिबाई चला रहा था।
विज्ञापन


उसी के गांव का चालक कालू पुत्र रामभूल परिचालक की सीट पर बैठा था। सलेमपुर थाना क्षेत्र में मुकेरा मोड़ के पास पीछे से आई सफेद रंग की कार में सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर कैंटर को रोक लिया। कार से उतरकर तमंचे की बट से कालू के मुंह पर कई वार किए और उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने दिनेश से कैश से भरा बैग लूट लिया। इस बीच मौका पाकर शंकर कूदकर खेतों में भाग गया। बदमाशों के बाद दिनेश ने शिकारपुर पहुंचकर अपने साथियों को घटना की जानकारी दी। बाद में व्यापारी अन्य लोगों के साथ सलेमपुर थाने पहुंचकर घटना के बारे में बताया।

सूचना पर कई थानों की पुलिस और अधिकारी बदमाशों की तलाश में जुट गए, लेकिन रातभर में भी कोई सफलता नहीं मिली। व्यापारी के साथी संजय पुत्र कमल सिंह निवासी ढकनगला थाना अहमदगढ़ की ओर से अज्ञात चार बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं।

11 बजकर 5 मिनट पर दिल्ली से चला था व्यापारी
लूट का शिकार हुआ गेहूं व्यापारी दिनेश मंगलवार शाम दिल्ली की ओखला मंडी में गेहूं बेचने के लिए गया था। बुधवार को पेमेंट लेने के बाद वह 11 बजकर 5 मिनट पर गाड़ी लेकर शिकारपुर के लिए चला था।

सलेमपुर से पूर्व उसने अपने साथी विनोद को फोन पर जल्द शिकारपुर गोदाम पर पहुंचने को कहा था। साथी ने गोदाम पहुंचकर 15-20 मिनट बाद उसके फोन पर कॉल किया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। फिर चालक को कॉल करने पर लूट के बारे में जानकारी मिली।

पकड़े जा सकते थे लुटेरे
पीड़ित व्यापारी ने बताया कि सलेमपुर पुलिस ने अपनी सीमा क्षेत्र में एक भी पिकेट नहीं लगा रखा था। यदि पुलिस वाहनों को रोककर चेकिंग करती तो लुटेरों की गाड़ी पकड़ी जा सकती थी।

पहले हुई लूट का नहीं हुआ खुलासा
बताते हैं कि करीब एक साल पहले भी इसी थानाक्षेत्र में एक गेहूं व्यापारी से चार लाख रुपये की लूट हुई थी। लेकिन अभी तक पुलिस उस वारदात का खुलासा नहीं कर सकी है।


गेहूं बेचकर दिल्ली से लौट रहे व्यापारी से हथियारबंद बदमाशों ने 11.10 लाख रुपये लूट लिए हैं। वारदात के खुलासे के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।- वैभव कृष्ण, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed