फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bus truck collision fallen bike rider was thrashed to death

बस की टक्कर से गिरे बाइक सवार को ट्रक ने रौंदा, मौत

Sat, 07 Jan 2017 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 07 Jan 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
Bus truck collision fallen bike rider was thrashed to death
ट्रक

थाने के पास प्राइवेट बस की टक्कर से सड़क पर गिरे बाइक सवार युवकों को सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


खानपुर थाना क्षेत्र के शेरिया झांया गांव निवासी नन्हें लोधी का पुत्र दिनेश (22) शनिवार सुबह बाइक से गांव के ही टीकाराम पुत्र लच्छी सिंह प्रजापति को साथ लेकर सिकंदराबाद जा रहा था। जैसे ही दोनों औरंगाबाद थाने के पास पहुंचे बुलंदशहर की तरफ से आ रही प्राइवेट बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे हाईवे पर दोनों युवक गिर गए।
विज्ञापन


इसी बीच स्याना की तरफ से आ रहे गन्ना से भरे ट्रक ने दोनों युवकों को रौंद दिया, जिससे बाइक सवार दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि साथी टीकाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को लखावटी सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर ट्राली से टकराई मैक्स, बुलंदशहर के चालक की मौत
 जिला बुलंदशहर के डांसोली निवासी 35 वर्षीय ओमवीर उर्फ  जीतन पुत्र गिर्राज सिंह शनिवार शाम मैक्स पिकअप गाड़ी में बिजली का सामान भरकर खुर्जा से खैर होते हुये अलीगढ़ जा रहे थे। तेहरा मोड़ के निकट पीछे से आ रहे कैंटर ने मैक्स में टक्कर मार दी।


इससे मैक्स अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी। मैक्स पिकअप के चालक की मौके पर मौत हो गई। राहगीरों के सहयोग से पुलिस ने शव गाड़ी से बाहर निकाला। सूचना पर मृतक के परिजन भी आ गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed