{"_id":"584d985a4f1c1b723a2c39e3","slug":"bus-collided-with-dividers-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराई बस, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिवाइडर से टकराई बस, छह घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, सिकंदराबाद
Updated Sun, 11 Dec 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
पलटी बस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोहरे के कारण शनिवार रात हाईवे पर यात्रियों से भरी बस डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में आधा दर्जन सवारियां घायल हो गईं। फजलगंज डिपो की बस शनिवार को कानपुर से दिल्ली जा रही थी। तभी रात करीब 11.30 बजे सेंथली गांव के पास बस घने कोहरे के कारण डिवाइडर से टकरा गई।
हादसे में कानपुर निवासी मोहनराम, सुंदरी व उसकी बेटी आकांक्षा, चेतना प्रसाद, जानकी आदि घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को छुट्दी दे दी गई।
विज्ञापन