{"_id":"57eff7dd4f1c1b1e08573b8f","slug":"bullets-fired-at-her-husband-former-chairman-of-the-nagar-panchayat-jhaangirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहांगीरपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन पति पर बरसाईं गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहांगीरपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन पति पर बरसाईं गोलियां
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 01 Oct 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जंक्शन चौकी क्षेत्र के गांव जहाजपुर के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने कार में बैठे जहांगीरपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन पति पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इसमें लहूलुहान पूर्व चेयरमैन पति और कार चालक को नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने पूर्व चेयरमैन पति को मृत घोषित कर दिया।
जहांगीरपुर के व्यापारियान मोहल्ला निवासी पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन नगमा के पति इसराइल शनिवार को अपनी कार से किसी काम से खुर्जा आए थे। देर शाम करीब 7.30 बजे वह जहांगीरपुर कस्बे के ही इरसाद, अनीस और सकील के साथ घर लौट रहे थे। कार कस्बा निवासी सोनू चला रहा था।
विज्ञापन
जहाजपुर गांव के पास अंकुर नाम के किसी व्यक्ति का फोन पूर्व चेयरमैन पति इसराइल के मोबाइल पर आया। फोन करने वाले ने आने की बात कहकर वहीं रुकने को कहा। पूर्व चेयरमैन पति इसराइल और चालक सोनू कार में बैठकर जहाजपुर गांव के पास ही उसका इंतजार कर रहे थे। कार सवार अन्य तीन लोग निकलकर बाहर खड़े हो गए।
विज्ञापन
इसी दौरान बाइक सवार तीन लोग पहुंचे और कार में बैठे पूर्व चेयरमैन पति पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। गोली लगने से पूर्व चेयरमैन और सोनू लहूलुहान होकर निढाल हो गए। अचानक हुई फायरिंग से कार के बाहर खड़े तीनों लोग भाग कर छुप गए। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की तरफ दौड़े। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
आनन-फानन में घायल इसराइल और सोनू को कैलाश अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने पूर्व चेयरमैन पति को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसपीआरए पंकज पांडेय, सीओ विजय प्रकाश सिंह, इंस्पेक्टर धनंजय मिश्र समेत अधिकारी पहुंच गए। सीओ खुर्जा विजय प्रकाश सिंह ने कहा कि फायरिंग करने वाले बदमाशों के बारे में अभी नहीं पता चला है। जांच की जा रही है।