फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bull shot dead2

सांड की गोली मारकर हत्या

Tue, 29 Nov 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 29 Nov 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bull shot dead2
गन शॉट

विज्ञापन

गांव सैदपुरा में एक युवक ने अवारा सांड की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही ग्रामीणों में रोष फैल गया। ग्रामीणों ने सांड के शव को दफना दिया। ग्रामीणों ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। गांव सैदपुरा में पिछले एक दशक से 50-60 अवारा गाय और सांडों का जत्था गांव के जंगलों में रहता चला आ रहा है।

सोमवार की देर शाम गांव के जंगलों में घूम रहे एक सांड की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सांड की हत्या किए जाने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पशु चिकित्सा अधिकारी को मामले की सूचना दी। सूचना पर पुलिस और पशु चिकित्सक की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस के सामने ही ग्रामीणों ने सांड के शव को दफना दिया। सांड की हत्या से ग्रामीणों में भारी रोष है। उधर पुलिस ने ग्रामीणों की तहरीर के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed