फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BROTHER MURDERED by younger one

नशे में की बडे़ भाई की हत्या

Fri, 24 Jun 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अनूपशहर
अमर उजाला ब्यूरो, अनूपशहर Updated Fri, 24 Jun 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
BROTHER MURDERED by younger one
हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर गांव में बुधवार देर रात छोटे भाई सलीम ने शराब के नशे में अपने सगे भाई साबिर (37) की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी सलीम को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त चाकू  भी बरामद हो गया है। पुलिस ने रिपोर्ट भी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



मृतक साबिर के भाई शाहबुद्दीन ने कोतवाली को बताया कि सलीम ने बड़े भाई साबिर की लड़की जो सुसराल में झगड़ा होने से मायके में रह रही है, को सुसराल भेजने को कहा। इस पर साबिर ने सलीम से अपनी पत्नी, जो मायके में कई साल से रह रही है, को लाने के लिए कहा। 
विज्ञापन


इसी बात पर दोनों भाइयों शराब के नशे में रात करीब 12 बजे जमकर झगड़ा हुआ। साबिर के हाथ में फावड़ा था और सलीम के हाथ में चाकू था। सलीम ने साबिर पर चाकू से वार किया, जिससे साबिर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या के आरोपी सलीम को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त चाकू भी को बरामद कर लिया है। पुलिस साबिर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक साबिर के दूसरे भाई शाहबुद्दीन ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed