{"_id":"576c36614f1c1bd632b482de","slug":"brother-murdered-by-younger-one","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में की बडे़ भाई की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में की बडे़ भाई की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, अनूपशहर
Updated Fri, 24 Jun 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर गांव में बुधवार देर रात छोटे भाई सलीम ने शराब के नशे में अपने सगे भाई साबिर (37) की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी सलीम को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद हो गया है। पुलिस ने रिपोर्ट भी दर्ज कर ली है।
मृतक साबिर के भाई शाहबुद्दीन ने कोतवाली को बताया कि सलीम ने बड़े भाई साबिर की लड़की जो सुसराल में झगड़ा होने से मायके में रह रही है, को सुसराल भेजने को कहा। इस पर साबिर ने सलीम से अपनी पत्नी, जो मायके में कई साल से रह रही है, को लाने के लिए कहा।
इसी बात पर दोनों भाइयों शराब के नशे में रात करीब 12 बजे जमकर झगड़ा हुआ। साबिर के हाथ में फावड़ा था और सलीम के हाथ में चाकू था। सलीम ने साबिर पर चाकू से वार किया, जिससे साबिर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्या के आरोपी सलीम को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त चाकू भी को बरामद कर लिया है। पुलिस साबिर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक साबिर के दूसरे भाई शाहबुद्दीन ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।