{"_id":"5873cf424f1c1bb037ba7e17","slug":"body-found-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे से लटका मिला महिला का शव
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Mon, 09 Jan 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला महिला का शव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव घुंघरावली में सोमवार दोपहर एक महिला का शव घर में फंदे पर लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। प्रथम दृष्टया पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन
घुंघरावली निवासी प्रमोद कुमार पुत्र कालीचरन की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। वह पत्नी रीना के साथ रहता था। घर में दोनों के अतिरिक्त प्रमोद की भांजी गुड़िया(8) रहती है। सोमवार को प्रमोद खेत पर गया था, जबकि गुड़िया गांव में ही स्कूल गई थी। दोपहर को जब गुड़िया घर लौटी तो रीना फंदे पर झूल रही थी। उसने इसकी सूचना प्रमोद को दी। प्रमोद ने आसपास के लोगों की मदद से रीना के शव को फंदे से उतारा।
विज्ञापन
किसी ने घटना की सूचना कंट्रोल रूम और बुगरासी चौकी प्रभारी को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रीना के शव को कब्जे में लेकर उसके पति प्रमोद को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। चौकी इंचार्ज महिपाल सिंह ने बताया कि प्रमोद पत्नी को फंदे से उतारकर उसके अंतिम संस्कार की तैयारी में था।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा दी गई सूचना पर पहुंची फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने भी जांच शुरू कर दी है। रीना को प्रमोद डेढ़ साल पहले कहीं से लेकर आया था। ग्रामीणों ने बताया कि प्रमोद ने रीना से गांव में ही शादी की थी। मृतका कहां की है इसकी जानकारी ग्रामीणों को नहीं है।