फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Blocked the road on the attack, threw stones at vehicles

जानलेवा हमले पर रोड जाम, वाहनों पर पथराव

Sun, 14 Aug 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 14 Aug 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Blocked the road on the attack, threw stones at vehicles
जाम - फोटो : अमर उजाला
जमीनी विवाद में किसान पर जानलेवा हमले के विरोध में ग्रामीणों ने दनकौर रोड जाम कर दी। ग्रामीणों ने वाहनों पर पथराव भी किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर जाम खुलवाया। पुलिस ने मौके से आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर 9 लोगों के खिलाफ नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन


कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि ग्राम चीती निवासी पवन शर्मा का गांव के देवेंद्र के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। एक सप्ताह पूर्व भी पवन ने देवेंद्र पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने देवेंद्र को शांति भंग में जेल भेज दिया था। आरोप है कि सुबह 1 बजे देवेंद्र पक्ष के लोगों ने पवन पक्ष के लोगों पर  फायरिंग की।
विज्ञापन


इसके विरोध में पवन पक्ष के लोगों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर निजामपुर की पुलिया पर दनकौर रोड जाम कर दी। वे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जाम लगा रहे लोगों ने आने-जाने वाले वाहनों पर पथराव भी किया। जाम की सूचना पर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे कोतवाल ने हल्का बल प्रयोग कर जाम खुलवाया। आधे घंटे बाद यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
सिकंदराबाद। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि चौकी प्रभारी अनिल कुमार की तहरीर पर नरेंद्र सिंह, पवन शर्मा, सोनू, अमन शर्मा, मांगेराम, नरेंद्र, शैलेंद्र, निवासीगण ग्राम चीती, जनपद गौतमबुद्ध नगर, नितिन शर्मा, सचिन शर्मा निवासीगण दनकौर व 50 अज्ञात के खिलाफ जाम लगाने, बलवे की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

वाहनों को किया सीज
सिकंदराबाद। पुलिस ने जाम लगा रहे लोगों को हिरासत में लेकर उनके वाहनों को भी सीज कर दिया। कोतवाल ने बताया कि बाइक, कार के नंबर के आधार पर उसके स्वामी का पता कर उसके खिलाफ रिपोर्ट लिखी जाएगी।


फौजी से पिस्टल बरामद
सिकंदराबाद। पुलिस ने बताया कि जाम लगाने के दौरान गिरफ्तार किए गए अमन शर्मा पुत्र मोहनलाल शर्मा सीआरपीएफ का जवान है। वर्तमान में वह अलीगढ में तैनात है। चेकिंग के दौरान अमन के पास से पिस्टल मिली है। अमन पिस्टल को लाइसेंसी बता रहा है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed