{"_id":"58b46b174f1c1b965e830c65","slug":"bikers-sacked-two-cattle-traders","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स ने दो पशु व्यापारियों को लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स ने दो पशु व्यापारियों को लूटा
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Mon, 27 Feb 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित पशु व्यापारी गरीबा और अखलाक।
- फोटो : ब्यूरो
गुलावठी-भमरा मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाशों ने गन प्वाइंट पर दो पशु व्यापारियों से लूटपाट की। घटना को अंजाम देकर बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। पीड़ित व्यापारियों ने मामले की सूचना 100 नंबर पर दी, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची।
विज्ञापन
पशु व्यापारी अखलाक पुत्र जफरू खां निवासी मोहल्ला पीरखां गुलावठी ने बताया कि वह अपने साथी व्यापारी गरीबा पुत्र अब्दुल सलाम निवासी ग्राम भमरा के साथ गुलावठी की पशु पैंठ में बकरी खरीदने जा रहे थे। पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया और उनकी व गरीबा की कनपटी तमंचा तान दिया।
विज्ञापन
बदमाशों ने अखलाक से दस हजार रुपये और गरीबा से दो हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने जाते-जाते एक हवाई फायरिंग भी की, जिससे वह बाल-बाल बचे। पीड़ित व्यापारियों ने मामले की सूचना 100 नंबर पर दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन