{"_id":"575f02044f1c1b4d1f11b849","slug":"bike-of-relative-of-mp-siezed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागजात नहीं होने पर सांसद के भतीजे की बाइक सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कागजात नहीं होने पर सांसद के भतीजे की बाइक सीज
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Tue, 14 Jun 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
traffic police
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन चेकिंग के दौरान बाइक के कागजात नहीं होने पर पुलिस ने सांसद डॉ. भोला सिंह के भतीजे की को सीज कर दिया। उधर, पीड़ित ने सवारान चौकी पुलिस पर गाड़ी छोड़ने के एवज में पांच हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की है।
सांसद भोला सिंह के भतीजे शिकारपुर निवासी मांगेराम न्यूशिवपुरी कॉलोनी में निजी क्लीनिक चलाते हैं। डॉ मांगेराम ने बताया कि 11 जून को उनका नौकर दीपक उनकी बाइक लेकर सिटी स्टेशन की तरफ जा रहा था। तभी सवारान चौकी के पास पुलिसकर्मियों ने उसे रोककर गाड़ी के कागजात मांगे।
आरोप है कि बाइक के कागजात नहीं होने पर पुलिसकर्मियों ने पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग की। डॉ. मांगेराम ने बताया दीपक ने सांसद डॉ. भोला सिंह का परिचय भी दिया लेकिन चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने रुपये नहीं मिलने पर बाइक सीज कर दी।
विज्ञापन
पीड़ित डॉ मांगे राम ने एसएसपी से शिकायत की है। सीओ आरपी सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी।