{"_id":"5703efe04f1c1b6430c811d1","slug":"bike-hit-the-car-killed-three-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 05 Apr 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
का्रइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे-93 पर नरायनपुर नहर के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार दंपति और उनका चार साल के बेटे की मौत हो गई। हादसे में कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बैरमनगर निवासी लाखन(30) अपने पुत्र योगेश (4) और पत्नी सोनी संग बाइक से मंगलवार को डिबाई से लौट रहे थे। तभी हाईवे-93 पर नरायनपुर नहर के पास विपरित दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार से बाइक की भिंड़त हो गई।
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार लाखन और उसके पुत्र योगेश की मौका पर ही मौत हो गई जबकि घायल पत्नी सोनी और कार चालक रफत अली को पुलिस ने दानपुर पीएचसी में भर्ती कराया है। पीएचसी में उपचार के दौरान घायल महिला सोनी ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
जबकि कार सवार घायल की हालत भी गंभीर बनी हुई है। एक परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।