{"_id":"58012c834f1c1b691a28df2a","slug":"bhidin-two-cars-killing-elderly","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कारें भिड़ीं, अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो कारें भिड़ीं, अधेड़ की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 15 Oct 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
कार एक्सिडेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नहर चौकी पर दो कारों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से बुलंदशहर रेफर किया गया है। शुक्रवार दोपहर सराय नहर चौकी पर गढ़मुक्तेश्वर की ओर से आ रही लग्जरी कार और मांकड़ी नहर की पटरी से गढ़ हाईवे की ओर जा रही ऑल्टो कार की नहर चौकी पर सीधी टक्कर हुई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी की ऑल्टो लग्जरी कार के नीचे फंस गई, जिसमें ग्राम अहार निवासी इसरार खां (55) की मौत हो गई और ऑल्टो कार सवार तौकीर खां, शहजाद, शैाकीन, गुलजार बानो घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को स्याना सीएचसी पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट अनवार खां ने दर्ज कराई है।
विज्ञापन
हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल
क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपति को रौंद दिया। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी बुरी तरह घायल हो गई। घटना के बाद चालक कार को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक संभल के थाना धानारी अंर्तगत गांव डकडहरा निवासी धर्मपाल पत्नी माया सिंह के साथ बाइक से गाजियाबाद से घर लौट रहा था। देर रात वहीपुर दोराहे के पास तेज रफ्तार कार ने दंपति को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद पति सिर के बल गिर गया।
इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि माया सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने माया को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पति धर्मपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल पंकज लवानिया ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश जारी है।