{"_id":"5755aa264f1c1b0b1d9c54c9","slug":"beating-husband-abortion","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की पिटाई से गर्भपात, तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति की पिटाई से गर्भपात, तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Mon, 06 Jun 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
टंटान ऊपरकोट में गर्भवती को उसके पति व ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज के लिए पीट-पीटकर घर से भगा दिया। मायके में पहुंचने पर महिला की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे महिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका गर्भपात हो गया। पिता ने पति समेत तीन पर एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मोहल्ला टंटान ऊपरकोट निवासी इकबाल पुत्र बुंदू खां ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी निशाद का निकाह 10 सितंबर 2015 को ऊपरकोट निवासी दानिश पुत्र सगीर के साथ किया था। निकाह में हैसियत के हिसाब से दान-दहेज दिया था लेकिन उसके ससुरालीजन आए दिन और दहेज की मांग करते थे।
विज्ञापन
इसके लिए आरोपी निशाद को प्रताड़ित भी करते थे। इकबाल ने पुलिस को बताया कि चार माह पहले उसकी बेटी गर्भवती हो गई। जब यह बात ससुरालियों को पता लगी तो पति ने मारपीट कर कहा कि यदि बेटी हुई तो तुझे और तेरी बेटी को कोठे पर बैठा दूंगा। आरोप है कि 4 जून की शाम 6 बजे ससुरालियों ने निशाद को पीट-पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया।
विज्ञापन
बाद में धक्के मारकर घर से निकाल दिया। रोती हुई निशाद मायके पहुंची, जहां उसकी हालत बिगड़ने पर उसे महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।