{"_id":"58bef1964f1c1b6d43dc599b","slug":"badly-made-khadnja-former-principal-secretary","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत तरीके से बनवाया खड़ंजा पूर्व प्रधान-सचिव करेंगे भरपाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गलत तरीके से बनवाया खड़ंजा पूर्व प्रधान-सचिव करेंगे भरपाई
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Tue, 07 Mar 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
अवैध रूप से खड़ंजा
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनिया ब्लॉक के गांव क्योली खुर्द की पूर्व प्रधान प्रधान और ग्राम सचिव ने मिलीभगत कर अवैध रूप से खड़ंजा बनवा दिया। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम खुर्जा ने जांच की तो मामले का खुलासा हुआ। अब एसडीएम की रिपोर्ट मिलने पर डीएम आन्जनेय कुमार सिंह ने रिकारी के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
पूर्व प्रधान से भूमि अधिग्रहण कर और ग्राम सचिव के वेतन से 3.75 रुपये की रिकवरी होगी। डीपीआरओ राजेश कुमार सिंह के अनुसार क्योली खुर्द की पूर्व प्रधान मीरा देवी और ग्राम सचिव मोहन लाल की ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि उन्होंने ग्राम पंचायत से अलग अवैध रूप से खड़ंजा बना दिया है।
विज्ञापन
खड़ंजा निर्माण में तीन लाख 75 हजार 895 रुपये की लागत आई है। ग्रामीणाें की शिकायत मिलने पर डीएम ने इसकी जांच एसडीएम खुर्जा राहुल यादव को दी थी। राहुल यादव ने जांच की तो शिकायत सही पाई गई। एसडीएम की शिकायत मिलने पर डीएम ने खडंजा निर्माण की राशि को पूर्व प्रधान और ग्राम सचिव से रिकवरी के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
डीएम ने आदेश जारी किया है कि दोनों से खड़ंजा निर्माण में व्यय हुई राशि में से आधी-आधी राशि की रिकवरी होगी। एक के हिस्से में रिकवर राशि एक लाख 87 हजार 948 रुपये बनती है। यह राशि पूर्व प्रधान की भ्ूामि अधिग्रहण कर और ग्राम सचिव के वेतन से काटकर की जाएगी। बता दें कि जिले में यह पहला ऐसा मामला है, कि प्रधान से इतनी बड़ी राशि की रिकवरी हो रही है।