{"_id":"5776aa0d4f1c1b797179b453","slug":"bachu-singh-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार का इनामी बच्चू सिंह गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच हजार का इनामी बच्चू सिंह गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Fri, 01 Jul 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
भाई औ्र बेटे के साथ गिरफ्तार इनामी बदमाश बच्चू सिंह (सबसे दाएं)।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौन बीघा जमीन के लिए बलराज भाटी के साथ मिलकर दिनदहाड़े भतीजे की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या करने वाले पांच हजार के इनामी बच्चू सिंह को क्राइम ब्रांच ने बृहस्पतिवार रात धर दबोचा। वह दो साल से फरार था और अपने भाई पर फैसले का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने दबाव बनाने में उसके सहयोगी रहे उसके बेटे और भाई को भी गिरफ्तार किया है। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि वर्ष 2014 में कोतवाली देहात क्षेत्र में शिकारपुर के ठूंसरी गांव निवासी विपिन उर्फ लाला की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विपिन के पिता जयपाल ने अपने छोटे भाई बच्चू सिंह और 50 हजार के इनामी बलराज भाटी समेत 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। तब से बच्चू सिंह, बलराज भाटी और चंद्रप्रकाश उर्फ मुन्ना फरार चल रहे थे। एसएसपी ने बच्चू सिंह पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि बच्चू सिंह का भाई रामपाल सिंह और बेटा चंद्रशेखर दोनों मिलकर विपिन के पिता जयपाल पर फैसले का दबाव बना रहे थे। दबाव न मानने पर हत्या की धमकी दे रहे थे। इस संबंध में शिकारपुर कोतवाली में रिपोर्ट भी दर्ज है।
एसपी क्राइम अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार रात क्राइम ब्रांच की टीम ने हलपुरा रोड स्थित बस स्टैंड के पास से बच्चू सिंह पुत्र सुखवीर सिंह, रामपाल सिंह पुत्र सुखवीर सिंह और बच्चू सिंह के बेटे चंद्रशेखर को गिरफ्तार कर लिया जबकि मौके से चंद्रप्रकाश उर्फ मुन्ना भाग निकला।
बच्चू सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका अपने भतीजे विपिन से पौन बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था लेकिन वह और उसका परिवार विपिन की हत्या में शामिल नहीं था।
लग्जरी कार में कोर्ट पहुंचे आरोपी
अपनी फजीहत कराने के बाद भी पुलिस सुधरने का नाम नहीं ले रही है। खुर्जा पुलिस के बाद अब क्राइम ब्रांच की टीम हत्या के मामले में पकड़े गए आरोपी और उसके साथियों को लग्जरी कार में बैठाकर पुलिस ऑफिस पहुंची। प्रेस वार्ता के बाद पुलिस तीनों को लग्जरी कार में बैठाकर कोर्ट पहुंचे। वहां से तीनों को लग्जरी कार से ही जेल पहुंचाया गया।
क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आया बच्चू अपने भाई और बेटे के साथ मिलकर विपिन के पिता पर फैसले का दबाव बना रहा था। यदि ये लोग पकड़े न जाते तो विपिन के पिता की हत्या कर सकते थे। विपिन की हत्या के बाद से उसके पिता को सुरक्षा गार्ड मिला हुआ है।
- वैभव कृष्ण-एसएसपी