{"_id":"58beecf54f1c1bcd15dc494c","slug":"ba-student-killed-by-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर बीए के छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से कटकर बीए के छात्र की मौत
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Tue, 07 Mar 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकी क्षेत्र में ट्रैक पार कर रहे बीए के छात्र की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव बिसूंदरा निवासी शैलेंद्र (23) पुत्र पदम सिंह बीए का छात्र था।
विज्ञापन
शैलेंद्र यूपी पुलिस के एसआई पद पर भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह रोजाना गांव से कोचिंग करने के लिए बुलंदशहर आता था। शैलेंद्र की मौसी गांव गांगरौल में रहती हैं। शैलेंद्र मंगलवार सुबह मौसी के यहां जाने की बात कहकर आया था।
विज्ञापन
सुबह करीब 11 बजे गांगरौल के निकट ट्रैक पार करता रहा था। तभी खुर्जा की ओर से ट्रेन आ गई। शैलेंद्र की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
ट्रेन से गिरकर अधेड़ ने तोड़ा दम
जंक्शन पर तड़के हुआ हादसा,सूचना पर परिजन पहुंचे खुर्जा जंक्शन। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग स्थित जंक्शन पर मंगलवार तड़के ट्रेन से गिरकर एक अधेड़ की मौत हो गई। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों में मौत से कोहराम मच गया है। जंक्शन स्थित शिव कॉलोनी निवासी शेरपाल सिंह (48) मंगलवार तड़के सात बजे गाजियाबाद किसी काम से जा रहे थे। तभी ट्रेन से गिरकर अधेड़ की मौत हो गई।