{"_id":"577d5be34f1c1be42f7f9f26","slug":"attempt-of-kidnap-of-two-sisters","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग बहनों के अपहरण की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग बहनों के अपहरण की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Thu, 07 Jul 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
kidnapping
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंडार रोड पर कार सवार बदमाशों ने दो मासूम बहनों के अपहरण की कोशिश की। मां के शोर मचाने पर पहुंचे लोगों को देखकर आरोपी भाग गए। पीड़िता मां ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। हांलाकि पुलिस अभी तक तहरीर मिलने से इनकार कर रही है।
मंगलवार दोपहर मोहल्ला अशोक नगर निवासी उर्मिला पत्नी रतीराम अपनी आठ वर्षीय बेटी लवली और दस वर्षीय बेटी प्रांसी के साथ खेत पर जा रही थी। खंडार रोड पर कार सवार दो लोग पहुंचे और उतरकर दोनों बच्चियों को कार में खींचने का प्रयास किया।
बच्चियों को बचाने के मां उर्मिला ने काफी कोशिश की और दोनों के हाथ पकड़े रही। उर्मिला ने शोर मचाया तो आसपास खेतों पर काम कर रहे लोग दौड़े। लोगों को आते देख कार सवार आरोपी भाग गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद थाने पहुंच कर पीड़िता मां ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दे दी है। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक उन्हें तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।