फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   At home watching old woman's throat slit

घर में टीवी देख रही वृद्धा की गला रेतकर हत्या

Sun, 06 Nov 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 06 Nov 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
At home watching old woman's throat slit
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

घर में टीवी देख रही वृद्धा की अज्ञात बदमाशों ने कुल्हाड़ी से गला रेत कर हत्या कर दी। बदमाशों ने घर में मौजूद पुत्रवधू के कुंडल और पाजेब लूटकर उसके हाथ-पैर बांधकर कमरे में बंद कर दिया। सुबह पुत्रवधू के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और उसे बंधनमुक्त कर पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ, बीबीनगर एसओ फोर्स के साथ पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। मृतका के पुत्र ने तीन-चार अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।  बीबीनगर क्षेत्र के गांव लुधपुरा निवासी मनीष कुमार ने बताया कि बीती रात उसकी पत्नी सविता और मां परसंदी देवी घर में टीवी देख रही थी।
विज्ञापन


रात साढ़े नौ बजे तीन-चार बदमाश चाकू-तमंचे लेकर घर में घुस आए। बदमाशों ने सविता का मुंह दबाकर कुंडल-पायजेब उतरवा लिए और उसके हाथ-पांव बांधकर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने घर के आंगन में पड़ी कुल्हाड़ी से परसंदी देवी की गला रेत कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रात: तीन बजे सविता के शोर मचाने पर पड़ोसी पहुंचे और घटना की जानकारी मृतका के पुत्र मनीष को फोन पर दी। मनीष टैक्सी चालक है तथा बुकिंग लेकर हल्द्वानी गया हुआ था।  ग्रामीणों की सूचना पर बीबीनगर थाना प्रभारी सुभाष चंद सिंह मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे।


उच्चाधिकरियों को सूचना मिलने पर एसएसपी सोनिया सिंह, एसपी सिटी मानसिंह चौहान तथा सीओ स्याना घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच साक्ष्य एकत्र किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed