{"_id":"57a790a54f1c1b79642b888a","slug":"alcohol-smuggler-assaulting-policemen-freed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मियों से मारपीट कर शराब तस्कर को छुड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिसकर्मियों से मारपीट कर शराब तस्कर को छुड़ाया
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 08 Aug 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
पीएचसी के भवन में बन रही थी शराब
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर शराब से साथ पकड़े गए युवक को भगा दिया। पुलिसकर्मी की सूचना पर पुुलिस पहुंची तो ग्रामीण भाग निकले। अब ग्रामीण कार्रवाई के डर से कुछ भी कहने से बच रहे हैं जबकि पुलिस जानकारी से इनकार कर रही है।
विज्ञापन
शनिवार रात करीब आठ बजे दो पुलिसकर्मियों ने परवाना मोड़ पर बैग में शराब लेकर खड़े व्यक्ति को दबोच लिया। दोनों पुलिसकर्मी उसे लेकर थाने की ओर चले तो उनकी बाइक सामने से आ रहे एक साइकिल सवार से टकरा गई। बाइक गिरी तो शराब तस्कर ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
इस पर दौड़े ग्रामीणों ने उसके आरोप सुनकर पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी। इस दौरान शराब तस्कर भाग निकला। किसी तरह एक सिपाही ने भागकर थाने पर सूचना दी तो उसके साथी पुलिसकर्मी पहुंचे। पुलिस को देखकर ग्रामीण वहां से भाग गए। अब ग्रामीण पुलिस कार्रवाई की आशंका से भयभीत हैं और कुछ भी कहने को तैयार नही हैं । वहीं थानाध्यक्ष जनक सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस वाले शराब विक्रेता को पकड़ने पाली जा रहे थे कि वाहन बचाने के कारण फिसल गए।
विज्ञापन