फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Acid scandal

अब डेमो से जानेंगे तेजाब कांड का सच

Tue, 27 Sep 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Tue, 27 Sep 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Acid scandal
एसिड अटैक - फोटो : ब्यूरो

नई मंडी चौकी क्षेत्र के एक गांव में रेप पीड़िता पर एसिड अटैक का सच जानने के लिए पुलिस डेमो कराएगी। पुलिस महिला के पति (वादी) को दोबारा पेड़ से बांधकर जानेगी कि आखिर कैसे उसने बंधक बनने के बावजूद परिजनों को फोन पर जानकारी दी।

विज्ञापन


  शुरुआत से घटना को संदिग्ध मानकर चल रही पुलिस ने मामले को तूल पकड़ता देख जांच तेज कर दी है। पुलिस पीड़िता के कपड़ों और मौका-ए-वारदात से मिले सबूतों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजेगी।हाईवे-91 गैंगरेप की तरह मामले को तूल पकड़ता देखकर पुलिस अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर विवेचक से लेकर अधिकारियों ने जांच तेज कर दी। पुलिस सच जानने के लिए महिला के पति (वादी) को मौका-ए-वारदात पर ले जाएगी। डेमो कर जानने की कोशिश करेगी कि वारदात के समय कौन आरोपी कहां था।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही वादी ने पेड़ से बंधे रहते हुए आखिर कैसे जेब से मोबाइल निकालकर अपने परिजनों को फोन कर दिया। पुलिस जल्दबाजी में कोई भी कार्रवाई करने के मूड में नहीं है। वहीं, पीड़िता ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि जब वह रेप की तहरीर लेकर चौकी गई थी तो पुलिसकर्मियों ने उसे वहां से भगा दिया।

जिसके बाद उसे कोर्ट का सहारा लेना पड़ा। वहीं, एसपी सिटी मान सिंह चौहान का कहना है कि एक तेजाब की बोतल वादी के घर से भी बरामद हुई है। घटना के वक्त नामजद तीनों आरोपियों के मोबाइल की लोकेशन नोएडा सेक्टर-39 में आ रही है। तेजाब पड़े कपड़ों व मौका-ए-वारदात से मिले सबूतों  को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा  रहा है।


उन्होंने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। किसी भी निर्दोष को किसी भी कीमत पर जेल नहीं  भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed