फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Accused of raping the girl assigned unreported

महिला से रेप का आरोपी सौंपा पर रिपोर्ट दर्ज नहीं

Fri, 09 Dec 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Fri, 09 Dec 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Accused of raping the girl assigned unreported
रेप - फोटो : ब्यूरो

तीन दिन पहले घर में अकेली देख मोहल्ले के युवक ने बलात्कार किया। अगले दिन आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले भी कर दिया गया लेकिन पुलिस ने इस मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस उस पर ही फैसले का दबाव बना रही है।

विज्ञापन


थाना स्तर पर सुनवाई न होने पर पीड़िता ने एसपी सिटी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने एसपी सिटी को दी तहरीर में बताया कि तीन दिन पहले वह घर में अकेली थी। तभी मोहल्ले का एक युवक उसके घर में घुस आया।
विज्ञापन


आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर बलात्कार किया। पति के आने पर उसने आपबीती बताई और कोतवाली में तहरीर दी। अगले दिन महिला ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। महिला का आरोप है कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बजाय उस पर फैसले का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक, पुलिस उससे एक लाख और दो लाख रुपये लेकर केस को रफा-दफा करने का दबाव बना रही है। एसपी सिटी ने नगर पुलिस से जब बात कीं तो जांच की बात कही। एसपी सिटी ने पीड़िता को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

गैंग रेप के आरोपियों के घरों पर लटके ताले
गैंगरेप के आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई। रात भर टीम बनाकर आरोपियों की धड़ पकड़ के लिए पुलिस दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। बकौल पुलिस, आरोपी परिजन समेत फरार हैं। उनके घर पर ताले लटके हुए हैं।

नगर के मोहल्ला निवासी कक्षा सात की छात्रा के अपहरण के बाद दस दिन तक बधंक बनाकर व नशीली गोलियां खिलाकर मोहल्ले के ही चार युवकों ने गैंगरेप किया था। गैर समुदाय के आरोपी व लगातार पीड़ित परिजनों को समझौता न करने पर मिल रही धमकी के बाद भाजपा खुलकर सामने आ गई है।

पहले जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में एसएसपी से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई और बुधवार को गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना देकर कोतवाली का घेराव दो दिन का अल्टीमेंटम दिया था।  बीती रात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों ने दबिश दी लेकिन सफलता नहीं मिली। इससे भाजपाइयों में जहां आक्रोश है।


भाजपा नगराध्यक्ष पिंकी बोहरा ने कहा कि शनिवार को इसके लिए व्यापक रणनीति तय की जाएगी। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 81 की अनुमति के लिए कोर्ट से आदेश मांगा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed