फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Absconding gangrape, raging BJP

गैंगरेप के आरोपी अभी फरार, भड़के भाजपाई

Mon, 05 Dec 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Mon, 05 Dec 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Absconding gangrape, raging BJP
गैंगरेप - फोटो : ब्यूरो

सिकंदराबाद के सैफानी में हुई घटना पर भाजपाइयों ने आक्रोश जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पीड़ित परिवार के साथ भाजपाइयों ने एसएसपी से मिलकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की भी मांग की गई।

विज्ञापन


सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल के नेतृत्व में भाजपाइयों ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल ने कहा कि सिकंदराबाद के सैफानी में चार युवकों द्वारा 12 साल की बच्ची    को अगवा किया गया। उसके साथ 10-12 दिन तक अत्याचार होता रहा।
विज्ञापन


आरोपियों के चंगुल से भागी बच्ची ने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद चारों युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बच्ची के 164 के तहत बयान दर्ज किए गए , लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवार के साथ एसएसपी से मिलने पहुंचे जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। भाजपाइयों ने जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

एसएसपी ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इस मौके पर अमित राधव, शरद त्रिवेदी, राजेश खटीक, सतीश चौधरी, किशोर लोधी, संजय माहेश्वरी, डॉ. भ्रूनो भूषण रहे।

कोतवाल से मिलकर गिरफ्तारी की मांग
ट्यूशन जाते समय नशीला पदार्थ सुंघाकर नाबालिग छात्रा को अगवा कर बंधक बनाकर 10 दिन तक गैंग रेप करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपाई कोतवाल से मिले। भाजपाइयों ने चेतावनी दी की यदि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह कोतवाली का घेराव करेंगे।


नगर अध्यक्ष पिंकी वोहरा, भाजपा किसान मोर्च क्षेत्रिय मंत्री एडवोकेट सतीश गडाना, हेमंत शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे थे। कोतवाल जितेंद्र कुमार का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed