{"_id":"57487e464f1c1b2f2d692ca5","slug":"abortion-was-beaten-dbang","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों की पिटाई से हुआ गर्भपात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों की पिटाई से हुआ गर्भपात
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 27 May 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
beaten
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली जहांगीराबाद क्षेत्र में दबंगों की पिटाई से एक महिला बुरी तरह घायल हो गई। इससे उसका गर्भपात भी हो गया। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं जहांगीराबाद पुलिस ने आरोपियों से सांठगांठ कर मामला एनसीआर में दर्ज किया है। एसएसपी ने पीड़िता की शिकायत पर जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव पूठा निवासी रोशनलाल ने बताया कि कुछ दिनों पहले गांव के कुछ लोगों ने घर में घुसकर गाली-गलौंच की थी। उसकी पत्नी कुंती ने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों और लात-घूसों से हमला कर दिया। घटना के वक्त पीड़िता तीन माह के गर्भ से थी।
विज्ञापन
पिटाई के कारण उसका गर्भपात हो गया। पीड़ित पक्ष ने एसएसपी वैभव कृष्ण को बताया कि जहांगीराबाद पुलिस ने बोल-बोलकर तहरीर लिखवा ली और उसके आधार पर घटना को एनसीआर में दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन
पुलिस की शह पर अब आरोपी उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसएसपी ने जहांगीराबाद पुलिस को निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।