{"_id":"58e1442e4f1c1bf5465b476e","slug":"a-truck-full-of-animals-caught-four-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा, चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा, चार गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 03 Apr 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर कोतवाली पुलिस ने मामन चौकी के पास चेकिंग के दौरान रविवार सुबह पशुओं से भरा ट्रक पकड़ लिया। पशुओं को अवैध कटान के लिए अलीगढ़ से बुलंदशहर लाया जा रहा था। पुलिस ने चालक समेत चार तस्करों को भी गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब दस बजे पुलिस की टीम मामन चौकी पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी शिकारपुर की ओर से एक ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस ने ट्रक चालक को रुकने का इशारा किया तो चालक ने चालक ने ट्रक दौड़ा दी। लेकिन पुलिस ने रास्ता रोककर ट्रक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान 13 गोवंश लदे हुए थे। पुलिस ने ट्रक में बैठे तस्करों को भी पकड़ लिया। जिनकी पहचान रहीस पुत्र सगीर निवासी रूकनसराय, इकराम पुत्र अल्लाबख्श निवासी ऊपरकोट, दिलशाद पुत्र अहमद निवासी फैसलाबाद, भगवान दयाल पुत्र बांकेलाल निवासी स्याना के रूप में हुई।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला कि आरोपी इन पशुओं को अलीगढ़ से लेकर आ रहे थे। हालांकि आरोपियों की दलील थी कि वह इन पशुओं को विवाह में काटे जाने के लिए ला रहे थे। नगर कोतवाल आरके शर्मा ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पशुओं से लदे ट्रक को जब्त कर लिया है।
13 गोवंश की मौत के मामले में होगी मजिस्ट्रियल जांच
अनाज मंडी में 13 गोवंश की मौत का मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में आते ही तीसरे दिन डीएम और एडीएम प्रशासन समेत सरकारी अमला रविवार दोपहर मंडी पहुंच गया। डीएम ने करीब एक घंटे तक औचक निरीक्षण किया। इसके बाद ईओ और मंडी सचिव से वार्ता की।
डीएम ने ईओ और मंडी सचिव की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। डीएम ने निरीक्षण के दौरान मंडी सचिव की घोर लापरवाही माना है। रविवार दोपहर जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन अरविंद कुमार मिश्र डिबाई मंडी पहुंच गए। उनके साथ एसडीएम डिबाई सुभाष यादव, ईआ दुर्गेश्वर त्रिपाठी भी मौजूद थे।
जिलाधिकारी ने करीब एक घंटे तक मंडी परिसर का निरीक्षण किया। डीएम ने टूटी चाहरदीवारी लंबे अंतराल के उपरांत भी सही न होने, मंडी परिसर में कीटनाशक मिले अनाज फेंकने की अलग व्यवस्था न होने, आवारा गाय व नंदी की गऊशाला में न भिजवाने पर नारजगी जाहिर की।
ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने डीएम को बताया कि गंदी पड़ी अनाज मंडी में पालिका ने पचास सफाई कर्मचारी लगाए हैं। डीएम ने मजिस्ट्रेटी जांच बैठाते हुए कहा कि गाय हमारी माता व श्रेष्ठ पशु है। डीएम ने कारोबारियों द्वारा मंडी में अतिक्रमण व अबैध कब्जे के मामले में पीएसी बुलाकर तत्काल ध्वस्त कराने के एसडीएम को आदेश दिए हैं।
वहीं जिलाध्यक्षा चंद्रप्रभा गुप्ता ने डीएम के सामने सचिव से भविष्य में किसी भी महिला से अमर्यादित व्यवहार न करने को कहा। भाजपा अध्यक्ष विपिन माहेश्वरी, गिर्राज वार्ष्णेय, अजय सागर, हिंदु संगठन जितिन साहनी, व्यापार मंडल के अमन राठी, राजवीर सिंह,
पवन प्रधान, भोला भईया ने मंडी सचिव द्वारा मोबाइल पर दुर्व्यवहार करने तथा मंडी कर्मचारी ही दूध निकालने के बाद दो दर्जन गोवंश तथा सूकरों को छोड़ने तथा पशु चिकित्सक के न आने की शिकायत की।