फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   फर्जी सूचना देकर पुलिस को कर रहा परेशान

फर्जी सूचना देकर पुलिस को कर रहा परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
फर्जी सूचना देकर पुलिस को कर रहा परेशान
फर्जी सूचना देकर पुलिस को कर रहा परेशान
विज्ञापन

चोला। फर्जी सूचना देकर युवक डायल-100 पर तैनात पुलिस कर्मियों को पिछले तीन दिन से परेशान कर रहा है। चोला चौकी पर डायल-100 पर तैनात पुलिसकर्मी अनिल कुमार ने बताया कि पिछले तीन दिन से क्षेत्र के ग्राम बड़ौदा निवासी कोई युवक फोन कर गांव के धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज में लाउड स्पीकर बजाने की सूचना दे रहा है। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर उक्त युवक अपना फोन स्विच ऑफ कर लेता है। बताया कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। ब्यूरो

पूर्व मंत्री बताकर इंस्पेक्टर पर दबाव बनाने वाला गिरफ्तार
ककोड़ । खुद को पूर्व मंत्री बताकर ककोड़ इंस्पेक्टर पर अलीपुरा चुनावी हिंसा में फाइनल रिपोर्ट लगाने का दबाव बनाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ककोड़ ने बताया कि 11 अप्रैल को थाना क्षेत्र के गांव अलीपुरा में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पथराव हो गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। बताया कि 14 अप्रैल को अज्ञात युवक ने उनके सीयूजी नंबर पर फोन कर खुद को पूर्व शिक्षामंत्री बताते हुए उन पर दबाव बनाने का प्रयास किया और धमकी भरे लहजे में बात करते हुए एक पक्ष के पक्ष में फाइनल रिपोर्ट लगाने के लिए दबाव बनाया। बताया कि मामले में पुलिस अधिकारी को धमकाने ,दबाव बनाने का प्रयास करने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जांच के दौरान उक्त नंबर ग्राम किश्वागढ़ी सारनपुर थाना खुर्जा देहात निवासी मुकेश कुमार पुत्र ओम सिंह का निकला। बताया कि सोमवार को मुकेश को उसके घर से गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed