फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   गालीगलौच के विरोध पर पड़ोसीयों ने युवक की गोली मारकर की हत्या

गालीगलौच के विरोध पर पड़ोसीयों ने युवक की गोली मारकर की हत्या

Wed, 21 Nov 2018 01:05 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
गालीगलौच के विरोध पर पड़ोसीयों ने युवक की गोली मारकर की हत्या
गालीगलौज के विरोध पर पड़ोसियों ने युवक की गोली मारकर की हत्या
विज्ञापन


ककोड़। गालीगलौज का विरोध करने पर पड़ोसियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी गांव छोड़कर भाग गए। मृतक के पिता ने तीन नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दो टीमों का गठन किया है।
थाना क्षेत्र के गांव धनौरा निवासी सुनील कुमार पुत्र छिद्दी सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे वह परिवार के लोगों के साथ घर पर बैठा था। तभी पड़ोसी बचन सिंह उर्फ बच्चू पुत्र सुखवीर, सोनू, गजेंद्र पुत्रगण रकमपाल दो अज्ञात लोगों के साथ उनके घर के दरवाजे पर आकर गालीगलौज करने लगे। बताया कि वह अपने पुत्र रोहित (28) के साथ बाहर आया। इस दौरान रोहित ने गालीगलौज करने का विरोध किया तो सोनू ने तमंचे निकालकर रोहित के सीने में गोली मार दी। गोली लगने से रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। रोहित की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के तीन वर्ष की बेटी और 15 दिन का बेटा है। मृतक अपने छोटे भाई रोहित व पिता के साथ गांव में खेतीबाड़ी करता था। निरीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि तीन नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

परिजनों ने जताया जान का खतरा
मृतक के भाई रोहिल ने बताया कि हत्यारोपी अपराधिक प्रवृति के हैं। उसके व परिवार के लोगों को आरोपियों से जान का खतरा है। उसने पुलिस से सुरक्षा दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed